फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां बाराही धाम के प्रधान पुजारी धर्मानंद नहीं रहे

Mon, 14 Aug 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां बाराही धाम देवीधुरा के प्रधान पुजारी धर्मानंद। फाइल फोटो
विज्ञापन
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा के प्रधान पुजारी धर्मानंद का निधन हो गया। 80 वर्षीय धर्मानंद कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर सोमवार को किया गया। उनके पुत्र पूरन चंद्र, केशव दत्त, भुवन चंद्र, महेश चंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

मां बाराही के अनन्य भक्त धर्मानंद पुजारी 15 साल से बगवाल का विराम कराते थे। आषाढ़ी कौतिकी पर रक्षाबंधन के दिन होने वाली बगवाल के शुरू होते ही धर्मानंद मां बाराही का ध्यान करते थे। देवी मां का आदेश होते ही वे पीत वस्त्र धारण कर हाथ में छत्र और चंवर झुलाते हुए खोलीखांड़ दुबाचौड़ मैदान में पहुंच कर बगवाल खत्म करने का संकेत देते थे।
निधन पर मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी, गहरवाल खाम के त्रिलोक सिंह, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह, चम्याल खाम के गंगा सिंह, वालिक खाम के बद्री सिंह, रोशन लमगड़िया, रमेश राणा, दिनेश चम्याल आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें