चंपावत। स्वतंत्रता दिवस पर चंपावत जिले के तीन पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान पदक मिलेगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार मंगलवार को देहरादून में प्रस्तावित समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।
एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि इस साल मार्च से तीन महीने तक चले मां पूर्णागिरि धाम मेले में उत्कृष्ट काम करने सहित विभिन्न उम्दा काम के लिए इन अधिकारियों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है। चंपावत जिले में पूर्णागिरि मेले में ड्यूटी देने वाले रुद्रपुर 31वीं वाहिनी के आरक्षी बलदेव सिंह और अल्मोड़ा की महिला आरक्षी रेनू गौतम को भी पूर्णागिरि मेले के श्रद्धालुओं को शारदा बैराज में डूबने से बचाने के लिए सराहनीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
चंपावत जिले के सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी
लोहाघाट के उप निरीक्षक हेमंत सिंह कठैत : शारदा बनबसा चौकी में बाहरी प्रदेशों से नेपाल कसीनो खेलने के लिए निर्धारित सीमा से अधिक राशि ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और पूर्णागिरि मेले में शानदार सेवा के लिए।