फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन  

Fri, 26 Apr 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई है जिससे मेला क्षेत्र में पसरा सन्नाटा एक बार फिर टूटने लगा है। शुक्रवार को पंद्रह हजार से अधिक भक्तों ने देवी के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इन दिनों देवी मां का डोला लेकर आने वाले भक्तों की संख्या कम हो गई है। वहीं पड़ोसी देश नेपाल से काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। 

विज्ञापन


23 मार्च से शुरू हुआ मेला इस बार 15 जून तक चलेगा। मेले की शुरूआत में मां के दरबार में आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। काफी संख्या में भक्तों की आवाजाही से समूचे मेला क्षेत्र और नेपाल के सीमांत बाजारों में रौनक बनी रही लेकिन लोकसभा चुुनाव के लिए मतदान और फसल की कटाई शुरू होने के बाद पिछले कुछ दिनों से मेला क्षेत्र में रौनक गायब थी।

अब शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से फिर से मेला क्षेत्र में रौनक लौटी। मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय केे मुताबिक बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की शाम तक करीब पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। भक्तों की भीड़ में पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। 
विज्ञापन


गर्मी से बचने को सुबह-शाम हो रही अधिक आवाजाही 
गर्मी की तपिश से बचने के लिए पूर्णागिरि मेले में अब यात्री दिन की अपेक्षा सुबह-शाम अधिक आवाजाही करने लगे हैं। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी के मुताबिक गर्मी के कारण दोपहर के वक्त मेला क्षेत्र में यात्री आवाजाही कम कर रहे हैं जबकि सुबह और शाम के वक्त भीड़ बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें