फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के टुन्यास में पेयजल संकट से श्रद्धालु परेशान 

Thu, 04 Apr 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन टुन्यास क्षेत्र में पांच दिन से जारी पेयजल संकट की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, मेला प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है। हालांकि जल संस्थान की टीम बुधवार को लाइन मरम्मत के लिए रवाना हुई लेकिन खबर लिखे जाने तक जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। बृहस्पतिवार को ही करीब चालीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। शनिवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं और नवरात्रों में हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

इस बार भी उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने और पड़ोसी देश नेपाल से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। निगालीगाड़ पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से टुन्यास क्षेत्र में पिछले पांच दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मी बढ़ रही है, अगर जल्द ही यह समस्या दूर नहीं हुई तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


 
भैरव मंदिर मार्ग में ओवरलोडिंग पर नहीं अंकुश 
पूर्णागिरि मेले में तैनात फोर्स का करीब साठ प्रतिशत फोर्स यातायात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। इसके बावजूद ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच ऑन पेमेंट दौड़ रहे टैक्सी वाहनों में ओवरलोडिंग पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं है। यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर ढो रहे वाहनों से कभी भी हादसे का खतरा बना हुआ है। 

नवरात्र के लिए फूलों से सजने लगे देवी मां के धाम 
चैत्र नवरात्र के लिए मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर समेत सभी मंदिरों को भव्य तरीके से फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य मंदिर के अलावा काली मंदिर, बाबा सिद्धनाथ मंदिर को भी फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है। 


शारदा में रीवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं श्रद्धालु 
दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के साथ ही शारदा की लहरों में रीवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा रहे हैं। बूम राफ्टिंग संस्था के निदेशक राजू गड़कोटी और लाइफ इन एडवेंचर के निदेशक विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि मेले में आ रहे श्रद्धालु रीवर राफ्टिंग का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। पूर्णागिरि मेला शुरू होने के बाद करीब 250 से अधिक श्रद्धालु रीवर राफ्टिंग का आनंद ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें