फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वाला डेंजर जोन से निपटने के लिए देवी का सहारा

Thu, 03 Oct 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास बने डेंजर जोन की विपदा को अब देवी मां हरेंगी। डेंजर जोन के पास ही एनएच और निर्माण कार्य में लगी एचएमबीएस, एचटीडीएस कंपनी के अधिकारियों ने हव, यज्ञ किया और मंदिर की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधिविधान से लोगों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी गई। स्वाला, मझेड़ा, बस्टिया के ग्रामीणों के साथ मिलकर नूनदुधान बाबा, मां भगवती, एड़ी ब्यानधुरा देवता, पंच पलिया, कैलबकरिया गजार बाबा का हवन और यज्ञ किया गया। देव डांगरों ने आशीर्वाद दिया। इंजीनियर राकेश पाठक ने बताया कि इसी डेंजर जोन के नजदीक चौड़ी जगह पर एक मंदिर निर्माण किया जा रहा है, इसका निर्माण 15 दिनों में पूरा होगा।
डेंजर स्वाला में 12 और 13 सितंबर को आई आपदा से भारी भूस्खलन हो गया था। 17 सितंबर को कैंटर भी इस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद से यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था। एनएच इस स्थान पर लगातार मलबा हटाने का काम करता, लेकिन पहाड़ी से मलबा गिरने के साथ ही सड़क पर बना रैंप भी लगातार धंसता रहा। इसके बाद एनएच के चीफ इंजीनियर दयानंद दून और अन्य जगह से भी अधिकारियों ने पहुंचकर स्वाला में डेरा जमाया।
विज्ञापन

कई दिनों तक सड़क नहीं खुलने पर सीएम के सचिव दीपक रावत को भी यहां आना पड़ा। सूत्रों की माने तो काम पर लगे लोगों ने स्वाला डेंजर जोन की इस समस्या से निजात मिलने पर मंदिर निर्माण और पूजा कराने की बात कही थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया। एचएमबीएस के रितेश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र पर्व पर मंदिर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें