क्वैराला घाटी के विधिक शिविर में कानूनी साहित्य के साथ ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। क्वैराला घाटी में तीन दिनी शिव महोत्सव संपन्न हुआ। समापन मौके पर महोत्सव के संयोजक पैरा लीगल वॉलंटियर प्रकाश जोशी शूल ने श्रद्धालुओं को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने के लिए लोगों को सुझाव दिया। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों के साथ ही 45 वर्ष से अधिक के बीमार व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाने को प्रेरित भी किया।
पीएलवी शूल ने शराबखोरी से सेहत को होने वाले नुकसान, पारिवारिक कलह और आर्थिक चोट से बचने के लिए नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र महर, हठयोगी सामनाथ, शेखर जोशी, महेश, भुवनेश जोशी, माधवानंद, अमर सिंह, विनोद सिंह, पुष्कर दत्त, हरीश चंद्र, दुर्गादत्त, गंगा दत्त, रूप सिंह, नैन सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।