फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा बग्वाली मेला शुरू

Sun, 14 Aug 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
बाराहीधाम देवीधुरा में बग्वाल मेले का शुभारंभ करते विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल साथ में जिपं अध्यक्ष एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


 मां बाराही धाम में ऐतिहासिक एवं पौराणिक बग्वाल मेला शुरू हो गया है। रविवार को 12 दिनी मेले का श्रीगणेश विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मां व्रज बाराही के जयकारे के साथ किया। उन्होंने मां बाराही धाम को बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की तर्ज पर विकसित करने की जरूरत बताई। कहा कि मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को चंपावत, लोहाघाट की वादियों से रूबरू कराते हुए यहां लाया जाए। इससे यहां वर्ष भर धार्मिक पर्यटन की गतिविधियां जारी रहेंगी। बग्वाल 18 अगस्त को होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और पीठाचार्य बीसी जोशी, कीर्तिबल्लभ जोशी के संचालन मे हुए समारोह मे अध्यक्ष ने मेले के आयोजन के लिए स्थायी निधि दिए जाने की मांग की। मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा कि साधनों के अभाव के बावजूद इस वर्ष मेले को और आकर्षक रूप दिया गया है। जलागम योजना के उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने कहा कि आगे से मेले को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष खीम सिह लमगड़िया, ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया, हयात सिह बिष्ट, मदन बोहरा, बिशन सिंह चम्याल, राजू बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, गौरव सिंगवाल, गिरीश सिंगवाल, त्रिभुवन चम्याल, जगदीश सिंगवाल, बिशनदत्त जोशी ने चार खाम और सात तोक की ओर से स्वागत किया। समारोह में दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गहतोड़ी, डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एसपी डीएस कुंवर, एडीएम जसवंत राठौर, मेला मजिस्ट्रेट निर्मला बिष्ट समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन




छात्राओं ने निकाली आकर्षक झांकियां
हनुमान मंदिर से मुख्य मंदिर तक आकर्षक झांकियां निकाली गई। जीआईसी की छात्राओं ने कलश यात्रा निकाली। योगेश जोशी शिवशक्ति पब्लिक स्कूल, जीआईसी, शिशु मंदिर, के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रोड के दोनों तरफ खड़े लोगों ने शोभा यात्रा मे पुष्प वर्षा की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में दी विभागीय जानकारी
डाक बंगला परिसर में चिकित्सा, स्वास्थ्य, बाल विकास, उद्योग, वन, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, स्वजल आदि विभागों ने आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि कुंजवाल, डीएम सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें