फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधार महोत्सवः जिया जोशी, लक्षिता, मयंक रहे अव्वल

Thu, 18 Jul 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के देवीधार में पौध रोपण करते वन विभाग, आईटीबीपी और महोत्सव समिति के लोग।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप मां भगवती देवीधार में चल रहे 25वें देवीधार महोत्सव के दूसरे दिन शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पौधरोपण भी किया गया। बृहस्पतिवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और शिक्षक नरेश राय के संचालन में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक ने शैक्षिक मेले का शुभारंभ किया। महोत्सव के दूसरे दिन बाल कवि सम्मेलन, कैरम, कुर्सी दौड़, वाॅलीबाल, फुटबाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीडीओ एसके सिंह, आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत, रेंजर दीप जोशी, समिति के पदाधिकारियों ने वन विभाग की ओर से दिए फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर आयोजित बालिका जूनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जिया जोशी, वैशाली सुतेड़ी, यामिनी बोहरा, प्राथमिक वर्ग बालिका में लक्षिता गहतोड़ी, दिव्यांशी राय, सौम्या राय, प्राथमिक बालक वर्ग में मयंक सुतेड़ी, दिव्यांशु बिष्ट और सिद्धांत जोशी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान ये रहे मौजूद

लोहाघाट। प्रहलाद सिंह मेहता, डॉ. मंजीत सिंह, बीडीओ अशोक अधिकारी, प्रकाश राय, ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, सोनू बिष्ट, शिवराज बिष्ट, सुभाष बगौली, महेंद्र ढेक, डीडी पांडेय, गिरीश राय, मदन राम, भैरव दत्त राय, प्रकाश मेहता, नरेश बिष्ट, रमेश बिष्ट, मुकेश साह, भूपेश देव, अनिरुद्ध मेहता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें