फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामलाताल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें

विज्ञापन
चंपावत विकास भवन में सीडीओ आरएस रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सीडीओ आरएस रावत ने अधिकारियों को श्यामलाताल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पूर्णागिरि, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा को पर्यटक सर्किट के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पूर्णागिरि से लेकर देवीधूरा तक जहां-जहां पर्यटक स्थल बनाए जा रहे हैं, उन्हें अच्छी तरह विकसित कर लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ाए जाएं। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग को विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आय के स्रोत बढ़ाने और श्यामलाताल में बनाए जाने वाले ग्रोथ सेंटर को विकसित करने के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने, ग्रामीण निर्माण विभाग को श्यामलाताल के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बीडीओ को मनरेगा के तहत सिलिंगटाक स्थित चाय बागान में तार-बाढ़ के निर्देश दिए, जिससे लोगों को रोजगार भी मिल सके। बैठक में एपीडी विम्मी जोशी, एसडीओ वन एमएम भट्ट, ईई लोनिवि मोहन चंद्र पलड़िया, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, ईई यूपीसीएल राजेश मौर्या, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें