फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नौले के पवित्र जल से स्नान कर देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

Sat, 06 Dec 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के रैघांव में चल रहे ऐड़ी देवता के जागर में लोक देवताओं का आवाहन करते जगरिए। स्रोत: ग्र
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के रैघांव में 21 दिवसीय ऐड़ी देवता के जागर जारी है। जागर के चलते पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। शनिवार को पुरोहित राजेंद्र बगौली ने पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। जागर में प्रातकाल नौले के शुद्ध जल से देव डांगरों ने स्नान किया। जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह, कल्याण सिंह अधिकारी, दीवान सिंह अधिकारी ने रामायण कालीन और महाभारत कालीन गाथाओं का गायन कर देवी देवताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन

देव डांगरों ने अवतरित होकर देव बाधाओं से पीड़ित लोगों के कष्टों का निवारण कर आशीर्वाद दिया। शिक्षक शंकर अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जागर के यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जागर में शामिल होने बाराकोट क्षेत्र के साथ चंपावत, पिथौरागढ़, टनकपुर आदि क्षेत्रों से लोग आए। इस मौके पर नारायण सिंह अधिकारी, देव सिंह अधिकारी, जीत सिंह अधिकारी, पूरन सिंह अधिकारी, सोबन सिंह अधिकारी, करन सिंह अधिकारी, सुदर्शन सिंह अधिकारी, कृष्ण अधिकारी, गोविंद सिंह, हरीश सिंह, शेर सिंह, खड़क सिंह, जगदीश सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें