फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 नाली में नष्ट की गई भांग

Thu, 04 Oct 2018 11:16 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में भांग की खेती नष्ट करते पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस, नारकोटिक्स विभाग, इंटलीजेंस और राजस्व विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से लगभग 350 नाली में भांग की खेती नष्ट की। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में बिलोटा, धामीसौन और डिंगडई में खेतों में खड़ी भांग की फसल को नष्ट किया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए भांग की खेती के प्रतिबंधित होने की बात बताई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भांग की खेती को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नष्ट किया गया है। जिले में मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। 

टीम में ये रहे शामिल 
एसपी रविशंकर जोशी, प्रेम बहादुर, बृजपाल, बलराज, अजय कुमार यादव, दलजीत सिंह, बाबूलाल, योगेश कुमार, इंटेलीजेंस टीम में टीएस रौतेला, विरेंद्र कुमार, पुलिस टीम में जगवीर सिंह, पूनम प्रजापति, प्रेम सिंह चड्डा, रविंद्र गिरि, जाकिर हुसैन, नवीन राम, रणवीर सिंह, देशराज सिंह, पूजा डांगी, प्रेम सिंह खोलिया, राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह मंगला और दस मजदूर।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें