रीठा साहिब गुरुद्वारे के दर्शन करते पंजाब के केशगढ़ से आए श्रद्घालुओं का जत्था।
- फोटो : अमर उजाला
केशगढ़ (पंजाब) के दमदम साहिब के ज्ञानी रघुवर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। ज्ञानी सिंह के नेतृत्व में पहली बार यहां पहुंचा 30 सदस्यीय जत्था रीठा साहिब के कुदरती सौंदर्य से अभिभूत हुआ। उन्होंने यहां की सड़कों को बेहतर बनाने सहित बुनियादी ढांचे को सुधारने की जरूरत बताई।
गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने गुरुद्वारे की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। बताया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी के चरण रखने से यहां के कड़ुवे रीठे मीठे हो गए। यही रीठे यहां प्रसाद के रूप में तीर्थयात्रियों को दिए जाते हैं।