फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद शादी-ब्याह में देर रात तक बज रहा डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के बीच शादी समारोहों में भीड़ और देर रात तक डीजे बजाने और आतिशबाजी पर रोक लगाने में नाकाम साबित होने के प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं। कोरोना संक्रमण के लिए खतरा बन रहे ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद राजकिशोर साह का कहना है कि क्षेत्र में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना काल में दो बजे बाद नगर में बेवजह वाहन चलाने और भीड़ बढ़ाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर देर रात तक डीजे बजाने, आतिशबाजी करने, भीड़ जुटाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। देर रात तक होने वाले हुड़दंग के चलते आसपास के लोग, बुजुर्ग और बीमारों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सभासद ने भीड़ बढ़ाने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि देर रात तक डीजे बजाने और भीड़ बढ़ाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
चंपावत बाजार में दो बजे बाद सन्नाटा
चंपावत। पुलिस की सख्ताई के चलते चंपावत में दोपहर दो बजे बाद से आवाजाही पर खासा नियंत्रण है। दुकानें बंद होने के साथ ही बाजार में भी सन्नाटा छाया है। पुलिस दो बजे बाद आने-जाने वाले से पूछताछ के बाद ही जरूरी होने पर अनुमति दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें