फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल कोविड से बचाव में उपयोग में आएंगी चारों 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले को चार नई 108 एंबुलेंस मिल गई है। शनिवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने कलक्ट्रेट परिसर में इन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया। इन एंबुलेंसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में आकस्मिक सेवाओं में समय पर एंबुलेंस मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में पंचेश्वर, तल्लादेश (मंच-तामली), सूखीढांग और चंपावत के लिए 108 सेवा मिल गई है। इन चार एंबुलेंस में से दो बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) और दो एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) श्रेणी की है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल इन एंबुलेंसों को ग्रामीण केंद्रों में ना देकर इनका उपयोग कोविड से बचाव के लिए किया जाएगा। इन चारों एंबुलेंसों को चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट तहसील परिसर में खड़ा किया जाएगा। कोविड के मद्देनजर जहां भी इन एंबुलेंसों की जरूरत होगी, इन्हें वहां भेजा जाएगा। 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि इन चार एंबुलेंसों के मिलने के साथ ही जिले में 108 सेवा की एंबुलेंस दस हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें