चंपावत। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश में जाने के कारण मरीजों को चर्म रोग का इलाज नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक की ओपीडी होती है।
जिला अस्पताल में एक मात्र चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्णिका पंत के बीमार होने के कारण चिकित्सक अवकाश में हैं। इससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में अधिक पैसे खर्च कर इलाज कराना पड़ रहा है या फिर 76 किमी दूर पिथौरागढ़ या करीब 96 किमी दूर खटीमा इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि उनके आने के बाद ही लोगों का उपचार संभव है। वर्तमान में फिजिशियन ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं।