फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई

Wed, 04 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसबी ने भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। चुनाव तक सुरक्षा चाक-चौबंद करने को जल्द ही सुरक्षा एजेंसियों की बैठक होगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2017 की अधिसूचना जारी और आचार संहिता लागू होते ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एसएसबी के कमांडेंट केसी राणा ने बताया कि बार्डर पर सुरक्षा को लेकर एसएसबी पहले से अलर्ट है, लेकिन चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से लगी सीमा की सभी बीओपी के कंपनी कमांडरों को सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। चूका, सीम, श्रीकुंड, कलढुंगा, ठुलीगाड़, चिलियाघोल, टनकपुर, सैलानीगोठ, बनबसा, गढ़ीगोठ, लालकोठी समेत सभी बीओपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इधर, बुधवार को टनकपुर और बनबसा में सीमा पर आवाजाही करने वालों की सघन चेकिंग शुरू हो गई है। 

हर बूथ की सुरक्षा के लिए निरीक्षण शुरू  
पुलिस ने भी मतदान बूथों की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि पुलिस की टीम स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा के लिहाज से हर बूथ का जायजा ले रिपोर्ट तैयार कर रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा के हर पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस तैयार है। नेपाल सीमा से लगी पुलिस चौकियों को सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें