चंपावत। राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी के तीन शिक्षकों को तैनाती दी गई है। इसमें राइंका चौमेल, पाटी और बाराकोट शामिल हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों को पदस्थापना के आधार पर मूल सवर्ग में पांच वर्ष की अवधि के लिए तैनाती दी गई है।
राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी स्नातक के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए शिक्षकों ने आवेदन किया था। आवेदन के आधार पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 के परिणाम के वरीयता क्रम में काउंसलिंग के माध्यम से चयनित किया जाता है। शिक्षकों को विकल्प के अनुसार विद्यालय आवंटित करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में उसी पद और वेतनमान में तैनाती दी है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के तीन विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी के तीन शिक्षकों को पांच वर्ष के लिए तैनाती दी गई है। संवाद