फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान अस्पताल में महिला डॉक्टर को तैनात करो

विज्ञापन
खेतीखान स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करने को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। काली कुमाऊं के शेर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली की धरती खेतीखान के राजकीय एलोपैथिक अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना दिया। शनिवार को धरना स्थल पर हुई सभा में नागरिकों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने अस्पताल में एक्सरे, खून समेत अन्य सैंपलों की जांच की सुविधा मुहैया कराने, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की। जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, पूर्व उप प्रमुख गोपाल मनराल, नवीन बोहरा, अरविंद देउपा, राजेश ओली, नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, आलोक वर्मा, हरिशंकर ओली, सुरेंद्र सिंह देउपा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें