फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल संचार सेवा से परेशान हैं खटोली-पचनई के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ खटोली-पचनई क्षेत्र में संचार सेवाओं की बदहाली के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खटोली मल्ली, खटोली तल्ली, पचनई, वैला, लड़ाबोरा, महर पिनाना, डांडा ककनई आदि ग्राम पंचायतों में ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में ही मोबाइल फोन के सिग्नल मिलते हैं। इस कारण आपात स्थितियों में ग्रामीणों को मोबाइल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम खराब होने के दौरान तो क्षेत्र का संपर्क शेष दुनिया से कट जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से केंद्रीय संचार मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सांसद अजय टम्टा को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन क्षेत्र में संचार सुविधा सुचारु नहीं हो पाई है। ग्रामीण प्रवीन बुरांठी, दिनेश सिंह, नवीन सिंह, कुलदीप सिंह आदि के अनुसार क्षेत्र में बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों के सिग्नल कम स्थानों पर मिलते हैं। बीएसएनएल के सिग्नल मिलना पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इस कारण क्षेत्र की आठ हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों की कुशलक्षेम लेनी हो आपात स्थिति में किसी को सूचना देनी हो लोगों को कई किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द क्षेत्र की संचार सुविधा दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बीएसएनएल के जेई विजय बहादुर का कहना है कि क्षेत्र में संचार सुविधा की बेहतरी के लिए मोबाइल टावरों की क्षमता बढ़ाने और नए टावर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें