लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के खेतीखान-पार गांव गोशनी द्वितीय सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क को जल्द सुधारने की मांग की है। अन्यथा लोनिवि के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
गोशनी सड़क पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि ने वर्ष 2015 में पार गांव गोशनी में भूमिया मंदिर से रघुवर दत्त ओली के मकान तक सड़क बनाई थी। देखरेख के अभाव में सड़क पर डाला गया डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ गया है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई जगह भूकटाव से कृषि योग्य भूमि खिसककर सड़क पर आ चुकी है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर जल्द डामरीकरण की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में संदीप कलखुड़िया, दिनेश ओली, जगदीश गहतोड़ी, जगदीश चंद्र जोशी, प्रदीप कुमार ओली, जिया ओली, कीर्ति चंद्र ओली, कमला ओली, राधा गहतोड़ी, जानकी ओली आदि रहे।