लोहाघाट में डुंगरी- बलाना बदहाल मोटर मार्ग में में श्रमदान करते ग्रामीण।
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक निधि और ग्राम पंचायत निधि से कटी बदहाल फांफर-डुंगरी मोटर को ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने फावड़ा, गेंती उठा ली है। ग्रामीण श्रमदान के जरिये जानलेवा बने मोटर मार्ग को ठीक करने में जुट गए हैं।
ग्राम प्रधान बोरा बुंगा नीरज सिंह ने बताया कि करीब चार साल पहले विधायक निधि और ग्राम पंचायत निधि से रौंसाल-किमतोली मार्ग से फांफर, डुंगरी बलाना, बोराबूंगा, डुंगरी तक सड़क काटी गई थी, जो बदहाल है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण दस दिनों से मोटर मार्ग में श्रमदान कर स्वयं मोटर मार्ग में समतलीकरण कार्य में जुटे हुए हैं। अब मोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, इसमें वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। इस दौरान इंद्र सिंह, महेश सिंह, त्रिलोक सिंह, लाल सिंह, मोहन सिंह, अमित सिंह, धनी सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद