फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया व्यापारियों की ओर से किया गया प्रदर्शन

विज्ञापन
लोहाघाट के वीवीआईपी डाकबंगला रोड में बने गड्ढों को भरते लोनिवि के मजदूर। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
रंग लाया व्यापारियों की ओर से किया गया प्रदर्शन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने डाकबंगला सड़क पर दुबारा किया गड्डा भरान
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के वीवीआईपी डाकबंगला रोड पर भरे गए पैच उखड़ने से आक्रोशित व्यापारियों की ओर से किया गया प्रदर्शन रंग ला गया है। लोनिवि ने इस सड़क पर दुबारा डामरीकरण कर पैच भर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डाकबंगला रोड पर किए गए पैच भरान के कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने नौ जुलाई को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने ने लोनिवि को शीघ्र पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़क पर बने पैच न भरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद लोनिवि ने हरकत में आकर वीर कालू सिंह माहरा चौक से डिग्री कॉलेज तिराहे तक सड़क पर बने गड्ढों को भर दिया है। व्यापारी नवीन बोहरा, मनोज साह, कमल राय, मयंक बोहरा, रूप सिंह कुंवर, लक्ष्मण सिंह बोहरा, महेश सिंह ढेक, मोहन राय, प्रताप नाथ आदि का कहना था लोनिवि द्वारा भरे गए पैच उखड़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया का कहना है कि ठेकेदार से सड़क पर बने पैचों को फिर से भरवा दिया है।
विज्ञापन

फोटो 31 एलएचजी 02पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें