फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में अलाव जलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लोहाघाट नगर क्षेत्र में अलाव जलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में अलाव की कोई व्यवस्था न किए जाने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अलाव जलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शीघ्र अलाव न जलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बजरंगबली वार्ड के सभासद राजकिशोर साह के नेतृत्व में लोगों ने अलाव जलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साह का कहना था कि क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी तक प्रशासन ने अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे व्यापारियों, यात्रियों, मजदूर आदि लोग कूड़ा जलाकर आग सेंकने को मजबूर हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि स्टेशन बाजार, कालू सिंह माहरा चौक, रोडवेज स्टेशन, गांधी चौक, मीनाबाजार, हथरंगिया चौराहा, अस्पताल गेट के पास अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। शीघ्र अलाव की व्यवस्था न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में राजकिशोर साह, आशीष राय, नंदन जोशी, मोहन सिंह, सचिन कुमार, सुमित राय आदि लोग शामिल थे। इधर एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि रोडवेज, स्टेशन बाजार चौराहे, गांधी चौक में अलाव जलाने के निर्देश दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें