फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डुंगरी-ढेरनाथ-सलना मार्ग की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 12 Jun 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के लोगों ने बिशुंग क्षेत्र के डुंगरी-ढेरनाथ-सलना मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर बुधवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डामरीकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक किमी लंबा मोटर मार्ग बदहाल है। कई बार मांग किए जाने के बाद भी संबंधित विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। मार्ग पर उखड़े पत्थरों की चपेट में आने से क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज कुमार की स्कूटी रपट गई, इससे उनके पैर में गंभीर चोटें आ गई। इसके अलावा कई अन्य लोग भी सड़क पर रपटकर चोटिल हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सलना से ढेरनाथ तक एक किमी मार्ग में आधे किमी पर पूर्व में डामर करने के बाद छोड़ दिया गया। अब शेष पर डामरीकरण किया जा रहा है लेकिन पूर्व में किया गया डामर जगह-जगह उखड़ चुका है। ग्रामीणों ने पूरी सड़क पर डामरीकरण कराने की की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में संदीप कुमार, रजत सिंह, अंकित सिंह, विकास, सागर कुमार, अमन, मनीष, सचिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें