फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वच्छता और पथ प्रकाश के लिए पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में नगर पालिका के ​खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सेवा शुल्क लेने के बावजूद भी नगर पालिका क्षेत्र में पुख्ता सफाई व्यवस्था न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने पालिका की कार्य प्रणाली को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द सफाई व्यवस्था ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को मीना बाजार लोहाघाट में पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने नगर में स्वच्छता और पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक न होने पर नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाए। लोगों ने कहा कि पालिका बोर्ड भंग होने के बाद जब से प्रशासक को पालिका की कमान मिली है, तब से लोग परेशान हैं। नगर के वार्ड और बाजार की नालियां गंदगी से भरी हैं, इस कारण मक्खी मच्छरों मंडरा रहे हैं। पालिका हर माह सेवा शुल्क लेने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं।
उन्होंने बताया कि सफाई के अलावा नगर में कई स्थानों स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। वर्मा ने कहा कि पूर्व में लोगों की शिकायत आने के बाद उन्होंने प्रशासक और ईओ से फोन पर वार्ता की, इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आया है। प्रदर्शन करने वालों में हेम राय, मनोज खर्कवाल, अनंत साह, राजू बिष्ट, जगदीश बोहरा, चंद्र राय, नवीन कुमार, राजू मराठा, जाकिर हुसैन लीलांबर गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें