लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है, जिसमें राजकीय पीजी कॉलेज में तैनात अतिथि प्रवक्ताओं की सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की गई। छात्राें का कहना था कि जून प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय में तैनात अतिथि प्रवक्ताओं का अनुबंध समाप्त हो रहा है।
महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की कमी के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय से अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के बाद छात्र, छात्राओं की पढ़ाई सुचारु हुई थी। अनुबंध के नवीनीकरण की दिशा में कोई प्रयास न होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप अधिकारी, त्रिलोक सिंह, अनिल सिंह, पारस फर्त्याल, मनमोहन डांगी आदि थे।