फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मिनी स्टेडियम खेल विभाग को सौंपने की मांग

Mon, 22 Apr 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बनबसा मिनी स्टेडियम को खेल विभाग को सौंपने और क्रीड़ा प्रशिक्षण शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

लंबे समय से बनबसा मिनी स्टेडियम को खेल विभाग को सौंपने की मांग उठती रही है। शासन-प्रशासन ने इस संबंध में कदम भी उठाए लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, पूर्व सैनिकों और लोगों में रोष है।
उन्होंने शीघ्र बनबसा मिनी स्टेडियम को खेल विभाग को सौंपने के साथ ही यहां क्रीड़ा प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं शुरू करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, ग्राम प्रधान सुमन चंद, भावना नेगी, हर्ष बहादुर चंद, दीपक प्रकाश चंद, पवन कापड़ी, अरुण सोराड़ी, राम सिंह रावत, ललित वर्मा, सूरज रौतेला, दिनेश गड़कोटी, जनक चंद ने खिलाड़ियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें