बनबसा (चंपावत)। लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर बनबसा ग्रामसभा के लोगों ने टनकपुर स्थित सीएम कार्यालय के मार्फत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बनबसा ग्रामसभा में लो वोल्टेज के चलते क्षेत्र में पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। अन्य बिजली उपकरण भी काम नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सीएम से लो वोल्टेज की समस्या दूर कराने की मांग की है। ज्ञापन में अंबा दत्त कापड़ी, राजेश कापड़ी, महेश कापड़ी, किशनानंद कापड़ी, राम सिंह रावत, सोनू रावत, पूरन सिंह रावत आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद