फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निर्माणाधीन नेपाल ड्रायपोर्ट मार्ग को गांव जोड़ने की मांग

Fri, 22 Dec 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप नेपाल ड्रायपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग को ग्रामीण मार्गों से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में लिखा गया है कि राजमार्ग संख्या 109 डी बनबसा जगबूड़ा पुल से नेपाल ड्रायपोर्ट तक का निर्माण चल रहा है। इस पर ग्रामीण संपर्क मार्गों को नहीं जोड़ा जा रहा है। उधर, गढ़ीगोठ जाने वाले संपर्क मार्ग पर रेलवे पुल अंडर पास की ऊंचाई कम होने से ग्रामीणों को पहले से ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों के नहीं निकल पाने से पचपकरिया, देवीपूरा, गुदमी, मझगांव के ग्रामीण अपनी फसल, भवन निर्माण सामग्री के अलावा अन्य आवश्यक सामान आदि छोटे वाहनों से लाकर बड़े वाहनों में लादने को अतिरिक्त खर्च करने को विवश हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद, गुदमी की प्रधान विनीता देवी राना, पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा आदि ने भी ड्रायपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग को गांव से भी जोड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें