फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग

Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर में रेलगाड़ियों के आवागमन से दिन में चौदह बार रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर लंबा जाम लग रहा है। इससे कई बार लोगों समेत प्रशासन तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने यहां रेलवे की जगह फ्लाईओवर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


पाटनी तिराहे से नेपाल जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर रेलवे फाटक को रेल गाड़ियों के गुजरने से 14 बार बंद करने से वहां फाटक के दोनों और जाम लग जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, महामंत्री अभिषेक गोयल, पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा आदि ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की गई है।
इस मार्ग पर एनएचपीसी, शारदा इंटर कॉलेज, यूपी सिंचाई विभाग का शारदा हेडवर्क्स परिसर, शारदा बैराज पुलिस चौकी, शारदा बैराज, हेड रेगुलेटर, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, कस्टम, क्वारंटीन विभाग, एसएसबी तक रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। एनएचपीसी और यूपी सिंचाई विभाग के अतिथिगृहों में कई बार वीवीआईपी और वीआईपी आगमन से प्रशासन को भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर से रोजाना सात रेलगाड़ियों का संचालन होता है। इससे रेल गाड़ियों के आते-जाते समय कुल 14 बार बनबसा में गेट बंद किया जाता है। -
केडी कापड़ी, अधीक्षक रेलवे स्टेशन, टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें