चंपावत। विकास भवन सभागार में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में उद्यमियों को पैकेंजिंग, ब्राडिंग और गुणवत्ता नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया।
ग्रामीण बिजनेस इनक्यूबेटर की ओर से 35 उद्यमियों को नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे नामी ब्रांड के सलाहकार गौरव अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया। सीडीओ ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ग्रामीण बिजनेस इनक्यूबेटर की ओर से उद्यमियों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
परियोजना निदेशक विमी जोशी ने उद्यमियों को पैकेजिंग के महत्व और लाभ को समझने के लिए प्रेरित किया। यहां रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के मैनेजर पंकज बिष्ट, उद्यम विशेषज्ञ प्रतिभा पपनै, हब टीम अल्मोड़ा से मार्केटिंग विशेषज्ञ मनोज कांडपाल, विश्वदीपक, एनआरएलएम के जिला विषय विशेषज्ञ कैलाश चंद्र, रीप टीम से सहायक प्रबंधक अतुल सिरसवाल आदि उपस्थित रहे संवाद।