फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फार्मासिस्ट के 391 पदों को क्रियाशील करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बेरोजगार फार्मासिस्ट संघ एलोपैथिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर स्वास्थ्य उप केंद्रों में पूर्व में सृजित फार्मासिस्ट के 391 पदों को क्रियाशील करने समेत छह सूत्री मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संघ के नगर अध्यक्ष चतुर महराना और नगर सचिव पुष्कर पाल सिंह रावत के नेतृत्व में सदस्यों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुर्गम और अति दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में सृजित फार्मेसी अधिकारी के पदों को यथावत रखने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कराने और पहाड़ पर केंद्र सरकार के मानक 2000 की आबादी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मानक पूरा होने पर उप केंद्र में फार्मासिस्ट के माध्यम से ही प्राथमिक इलाज की सुविधा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में सृजित पदों को समाप्त करने की कोशिशों से बेरोजगार फार्मासिस्टों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद भट्ट, भीम भट्ट, कमल सिंह, चेतन तिवारी, अमित जोशी,संजय, जर्नादन जोशी, राजेंद्र प्रसाद, अंजलि, हिमानी, अभिनव बिष्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें