फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हिमवत्स समिति ने चंपावत में 67 छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति

Tue, 16 Dec 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हिमालय वाटर सर्विस और विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति डड़ा चंपावत (हिमवत्स) ने मंगलवार को सीडीएलएएसआरसी कैंपस प्रागंण और जूनियर विद्यालय कुलेठी में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कमांडेंट एसएसबी डाॅ. मधुमिता ने की। मुख्य अतिथि सीडीओ डाॅ. जीएस खाती और विशिष्ट अतिथियों में डीइओ मान सिंह, बीईओ भारत जोशी व नर्सिंग काॅलेज चंपावत की डॉ. रश्मि रावत ने संस्था के कार्यों सराहना की। इस दौरान स्व. प्रो. एचडी बिष्ट के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संस्था ने चंपावत के 22 विद्यालयों के कुल 67 मेधावी छात्र-छात्रओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। वहां ग्राम प्रधान डड़ा बिष्ट शुभम रावत, प्रधान पुनेठी सृष्टि, डॉ. एमपी जोशी, भगवत प्रसाद पांडे, नारायण राम आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें