फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाथी के उत्पात से सुरक्षा की मांग उठाई

Wed, 30 Apr 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे ग्राम गैड़ाखाली नंबर तीन के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर हाथी के उत्पात और जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने सीएम से हाथी से बचाव के लिए ठोस उपाय करने और अब तक हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम गैंडाखाली नंबर तीन की महिलाएं और ग्रामीण सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गांव में करीब दो-तीन माह से हाथी का उत्पात है। हाथी आए दिन गांव में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। मकान, गोशाला आदि क्षतिग्रस्त कर चुका है। वन विभाग की ओर से अब तक सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं किए हैं।
वर्तमान में मां पूर्णागिरि मेला भी चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए मां पूर्णागिरि मार्ग में हाथी खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द हाथी से सुरक्षा पर जोर दिया है। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी नरेश सकारी, आनंद प्रकाश, द्रोपदी देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, माया देवी, शांति देवी, गुंजन, मीनू देवी, मोहनी देवी आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें