फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए के नेतृत्व में अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ीआईसी वरदाखान को सुगम से हटाकर दुर्गम करने की मांग करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के जीआईसी बरदाखान को सुगम श्रेणी में रखने का मामला तूल पकड़ने लगा है। वहां के अभिभावकों ने स्कूल को सुगम श्रेणी में रखने के विरोध में प्रदर्शन किया। पांच सितंबर तक स्कूल को दुर्गम श्रेणी में नहीं रखने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष भवान राम के नेतृत्व में एकजुट ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कहा कि पिछले वर्ष शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने डीएम, सीईओ के सामने स्कूल को दो माह के भीतर दुर्गम करने का आश्वासन दिया था, जो कोरा साबित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय को सुगम में रखने पर यहां शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक इस विद्यालय में बच्चों को भेजने से डर रहे हैं। इसी विद्यालय से अध्ययन कर चुके चार वैज्ञानिक विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन इस विद्यालय में इंटर की कक्षाओं में विज्ञान वर्ग संचालित ही नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच सितंबर तक अविलंब विद्यालय में खाली पदों के सापेक्ष अध्यापक और कार्मिक नहीं भेजे जाते हैं तो वह आंदोलन प्रदर्शन करेंगे। इनमें माधवानंद जोशी, दीपक पंत, रमेश चंद्र पंत, मोहन सिंह, नवीन राम, हरीश चंद्र, जगदीश चंद्र जोशी, खड़क सिंह, हरिनंदन पंत, पुरुषोत्तम पंत, कैलाश चंद्र, राजेंद्र जोशी, योगेश जोशी आदि रहे।
भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद 2004 से खाली
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी बरदाखान में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद वर्ष 2004, गणित प्रवक्ता का वर्ष 2012, जीवविज्ञान, राजनीतिविज्ञान, अर्थशास्त्र प्रवक्ताओं के पद वर्ष 2017, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान प्रवक्ता का पद वर्ष 2018, सहायक अध्यापक अंग्रेजी का पद वर्ष 2017 से खाली है। मुख्य सहायक का पद वर्ष 2011 और कनिष्ठ सहायक का पद वर्ष 2019 से रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें