चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश तामली के गांवों के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी सड़क से जोड़ने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। तामली, पोलप, बचकोट, चामी, कर्ण, कंडोला, बिरमोला, रायल, नाग आदि ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क से सीमांत के कई गांव नहीं जुड़ पा रहे हैं।
क्षेत्र की सात हजार से अधिक की आबादी को टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए तामली से गढ़ मुक्तेश्वर तक सड़क का निर्माण किया जाना जरूरी हो गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज तामली-गढ़मुक्तेश्वर सड़क निर्माण की मांग की। पूर्व प्रधान राजेश पांडेय, देवेंद्र जोशी, भुवन चंद्र, रमेश चंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि सीमांत के गांवों को टनकपुर-जौलजीबी सड़क से जोड़ने से लोगों को खासी राहत मिलेगी और लोगों की टनकपुर तक आवाजाही आसान हो जाएगी।
सीमांत क्षेत्र में नेपाल बिछा रहा है सड़कों का जाल
चंपावत। सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर तो पड़ोसी देश नेपाल अपनी सीमा में सड़कों जाल बिछा रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत के सीमांत के गांव सड़क सुविधा की बाट जोह रहे हैं।