फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान-धामीसौन-चंपावत सड़क की मांग पर दो दिनी उपवास शुरू

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में उपवास में बैठे चंपावत जिला विकास एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से चंपावत-धामीसौन-खेतीखान मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार से कलक्ट्रेट में दो दिनी उपवास कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

समिति की ओर से तीन दिन पूर्व प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण को लेकर खेतीखान से चंपावत तक पदयात्रा निकाली थी। पदयात्रा को मिले अपार जनसमर्थन के कारण संघर्ष समिति ने सड़क की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में दो दिनी उपवास का निर्णय लिया था। संघर्ष समिति के संयोजक हरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार से दो दिनी उपवास शुरू किया गया। वहां हुई जनसभा में बताया गया कि खेतीखान-धामीसौन-चंपावत मोटर मार्ग निर्माण को लेकर पदयात्रा को आम लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिला है। यह सड़क बनने से चंपावत और खेतीखान के बीच की 30 किमी की दूरी महज 15 किमी रह जाएगी। उपवास कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में संघर्ष समिति के हरीश चौधरी, हेत राम, खिमानंद बिनवाल, यूथ संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महर, नरेंद्र बिष्ट, मनीष बिनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें