बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिकऔर आश्रितों ने गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारियों बनबसा ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक में हो रही परेशानियों से निजात की मांग की है। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बनबसा सेना छावनी के प्रशासनिक अधिकारी को पत्र भेज समस्याओं का निराकरण कराने को कहा है।
पत्र में लिखा गया है कि लंबे समय से बनबसा पाॅलीक्लीनिक में दवाइयां का अभाव है, पाॅलीक्लीनिक में तैनात कर्मियों को कम करने से काम में देरी होने से दूर-दूर से उपचार को आने वाले पूर्व सैनिकों और आश्रितों को दिक्कतें हो रही हैं। सेनाधिकारियों के हवाले से गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दवाइयां बरेली एमएच से ही नहीं आ पा रही हैं। इसके जल्द समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद