चंपावत में मानेश्वर के पास खराब पिथौरागढ़ रोडवेज की बस। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के करीब पांच किमी दूर मानेश्वर के पास पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की बस खराब हो गई। बस में बैठे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार को पिथौरागढ़ से टनकपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस यूके 07पी 3012 चलते-चलते खराब हो गई। बस में सवार 20 यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद दूसरी बस में गंतव्य के लिए भेजा गया। एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण बस चलते-चलते बंद हो गई। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया है। वर्कशॉप में जांच के बाद ही बसों का संचालन किया जाता है। संवाद