फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नियमितीकरण की मांग, क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 21 May 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन नियमितीकरण की मांग के लिए मुखर हो गया है। आक्रोशित कर्मियों ने रोडवेज मंडलीय कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया। बृहस्पतिवार को संगठन के अध्यक्ष कैलाश भट्ट और महामंत्री गोकुल सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने सीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में तत्काल नियमितीकरण की मांग उठाई। इधर, संगठन के आह्वान पर आंदोलन के प्रथम चरण में मंडलीय कार्यालय में प्रदेश भर के संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन में हिस्सा लिया। संगठन अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि आंदोलन में सम्मिलित कर्मचारियों में एक मत होकर 25 मई तक तक निर्णय नहीं होने पर 26 मई से कर्मियों के बच्चे भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। इस दौरान सुरेश राणा, गोकुल सिंह, जय देव नेगी, दिनेश जोशी, पंकज भट्ट, केदार जोशी, कैलाश, रमेश कुमार, पूरन राम, राजेश परमार, इंदर सिंह चिलवाल, महेश, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें