फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार पदों में पदोन्नति देने की मांग

विज्ञापन
चंपावत में तहसील में प्रदर्शन करते राजस्व सेवक संघ। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का कार्य बहिष्कार मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राजस्व कर्मियों ने तहसील परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजस्व निरीक्षकों ने उन्हें नायब तहसीलदार पदों पर पदोन्नति दिए जाने की मांग उठाते हुए नौ फरवरी को राजस्व परिषद की ओर से जारी आदेश का विरोध किया। बताया गया कि मांगें पूरी न होने पर एक अप्रैल से कलमबंद हड़ताल की जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ और सचिव राजीव मेहरा के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार करने वालों में शंकर सिंह बंग्याल, ऋषण कुमार, गोविंद बल्लभ, अनिल कुमार टम्टा, कुसुम गोस्वामी, उषा राय, बबीता, दीपा, ललिता जोशी, सलमान, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें