फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत नगर में दो दिन किसान हाट लगाने की मांग

Mon, 13 Apr 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन पर प्रत्येक रविवार को लगने वाली किसान हाट में किसानों को बाजार तो खरीदारों को ताजा सब्जी सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। अब किसानों ने सप्ताह में दो दिन किसान हाट लगाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर दो दिन किसान हाट का आयोजन होता है तो उनके उत्पादों की अच्छी बिक्री हो सकेगी। वहीं नगर के लोगों को भी सस्ती और ताजी सब्जी उपलब्ध होंगी। कई बार रविवार को बारिश या अन्य कारणों से बाजार नहीं आ पाते हैं। ऐसे में उनके उत्पाद गांव तक ही सीमित रहते हैं और उनका उचित मोल नहीं मिलता है। दो दिन बाजार लगने से उत्पादों की बिक्री अच्छी होगी। इधर किसान हाट में लोगों ने ताजा हरी मटर की खरीदारी करी। किसान हाट में पांच हजार रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई।

नगर में दो दिन किसान हाट का आयोजन करने की जरूरत है। किसान कड़ी मेहनत कर अपने उत्पादों को बेचता है। कई बार उसे उचित नहीं मूल्य नहीं मिल पाता है या फिर बारिश या अन्य कारणों के चलते खरीदार नहीं आ पाते हैं। - मनोहर दत्त बिनवाल, किसान, ललुवापानी
विज्ञापन

-
किसान हाट में उत्पाद बेचने के लिए सात किमी दूर से प्रत्येक रविवार को आता हूं। कई बार उत्पाद नहीं बिक पाते हैं। ऐसे में अगर सप्ताह में दो दिन किसान हाट लगाई जाए तो अधिक से अधिक किसान अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे। - त्रिलोक चंद्र जोशी, किसान, पल्सों
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें