फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग के लिए नागरिकों ने अस्पताल में एक दिनी धरना दिया। उन्होंने अस्पताल की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में धरना दिया। वक्ताओं का कहना था कि लोहाघाट उप जिला अस्पताल बाराकोट, लोहाघाट, पाटी विकासखंडों का केंद्र बिंदु है। इसके चलते यहां रोगियों की काफी भीड़ रहती है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने से लोगों को उपचार के लिए बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें उनका काफी धन और समय की बर्बादी होती है। लोगों ने बदहाल पड़े ट्रामा सेंटर को सुचारु रूप से चलाने, आईसीयू यूनिट के संचालन के लिए मानकों के अनुरूप स्टाफ तैनात करने, अस्पताल में सृजित पदों के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती, कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स का दर्जा देने की मांग की। धरना देने वालों में भुवन चौबे, पुष्कर सिंह बोहरा, सचिन जोशी, राजेंद्र पुनेठा, राजू गड़कोटी, कविराज मौनी, ओंकार धौनी, जितेंद्र साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें