फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पार्किंग स्थल व सीवर लाइन बनाने की मांग

Fri, 05 Jan 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन देते संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला विकास एवं संघर्ष समिति ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर शहर में पार्किंग स्थल बनाने और सीवर लाइन का निर्माण करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में उन्होंने कहा गया है कि मुख्यालय में कार पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में निजी वाहनों का दबाव दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। शहर से जिले के अन्यत्र स्थलों के लिए टैक्सी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में पार्किग स्थल नहीं होने से शहर में अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा शहर में सीवर लाइन का निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे लोग खासे परेशान हैं।
 
उन्होंने शहर के कुछ स्थलों पर राज्य सरकार की भूमि पर अथवा उचित स्थल पर भूमि क्रय कर पार्किंग स्थल बनाने, शहर में सीवर लाइन का निर्माण करने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में  संघर्ष समिति अध्यक्ष बसंत तड़ागी, हरेंद्र बोहरा, नारायण दत्त जोशी, हरीश सिंह चौधरी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें