फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद जयंती धूमधाम के साथ मनाई 

Fri, 05 Jan 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
गुरु नानक जयंती पर रीठा साहिब गुरुद्वारे में अखंड पाठ करते मुख्य ग्रंथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह जयंती रीठा साहिब गुरुद्वारे धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न क्षेत्रों श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर मत्था टेका। शुक्रवार को सबद-कीर्तन से माहौल भक्ति मय रहा। मुख्य ग्रंथी आदेश सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। दिन भर लंगर लगा और प्रसाद के रूप में मीठा रीठा वितरित किया गया। 
विज्ञापन


टनकपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में सिखों ने विशेष अरदास लगाई। इस मौके पर विशाल लंगर लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद छकाया गया। ग्रंथी ठाकुर सिंह ने अरदास लगवाई। बरेली से आए प्रकट सिंह जत्था ने शबद-कीर्तन कर गुरु की महिमा सुनाई। कार्यक्रम के आयोजन में गुरु सिंह सभा के प्रबंधक अवतार सिंह, हरभजन सिंह, सतनाम सिंह, बरियाम सिंह, सरदार मनमीत सिंह, मनमोहन सिंह गांधी, गोलू साहनी, मोती सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें