फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
Demand For Aresting in Tanakpur
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। होली से एक दिन पूर्व नायकगोठ गांव में हुई मारपीट मामले में एक पक्ष की गिरफ्तारी हुई है जबकि मुकदमा दायर होने के बाद भी दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी न होने से पुलिस पर एक पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है जबकि पुलिस दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी को फरार बता रही है।
विज्ञापन

होली से एक दिन पूर्व नायकगोठ गांव में दो पक्षों में किसी बात पर कहासुनी बाद मारपीट हो गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पांच लोगों पर मुकदमा हुआ तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। ग्रामीण अंजलि ने गांव के ही दीपक सिंह पर आरोप लगाया कि शराब के नशे में उनके घर पहुंच महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट की। इस पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरे पक्ष की हीरा देवी ने समीर सिंह, कबीर सिंह, सोनी, पवन सिंह, विकास सिंह, गीता देवी, कोमल, अंजलि पर घर में घुसकर धमकाने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस आधार पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है लेकिन दूसरे पक्ष से किसी की गिरफ्तारी न होने से नाराज हीरा देवी और परिजन एवं ग्रामीण कई बार थाने आकर दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फरार होने के कारण उसका गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें