फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हर महीने 15 हजार मानदेय देने की मांग

Mon, 13 Apr 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में भोजन माताओं ने प्रदेश सरकार से न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिए जाने की मांग उठाई है। रविवार को टनकपुर के गांधी मैदान में इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

चंपावत ब्लॉक की अध्यक्ष चंचला जोशी ने कहा कि भोजन माताएं लंबे समय से विद्यालयों में कार्यरत हैं। उन्हें बेहद कम मानदेय मिल रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द मानदेय बढ़ाने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि छात्र संख्या कम होने के आधार पर भोजन माताओं को कार्य से हटाना ठीक नहीं है। कहा इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष के पूरे 12 महीने मानदेय दिए जाने की मांग की है। भोजन माताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान किरन बिष्ट, सुमन बोरा, गीता शर्मा, मीना देवी, ममता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें