लोहाघाट (चंपावत)। रायनगर चौड़ी में युवक मंगलदल की ओर से जय मां भगवती वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता का फाइनल चंपावत की की टीम ने जीता।
युवक मंगलदल अध्यक्ष नीरज राय के नेतृत्व में आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने किया। उद्घाटन मुकाबला चौड़ी बी और चंपावत बी के बीच खेला गया। चंपावत ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में कालसन यूनिवर्सिटी ने नसखोला को पराजित किया। तीसरे मैच में चंपावत ए ने लोहाघाट क्लब को पराजित किया गया।
सेमीफाइनल में चौड़ी ए ने चंपावत बी को पराजित किया, दूसरे सेमीफाइनल में चंपावत ए ने कालसन यूनिवर्सिटी को पराजित किया। फाइनल मुकाबला चौड़ी ए और चंपावत ए टीमों के बीच खेला गया। चंपावत ए ने चौड़ी को पराजित कर ट्राॅफी में कब्जा जमाया। समापन पर मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक ने किया।
उन्हाेंने युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्राॅफी भेंट कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जितेंद्र राय, सौरभ राय, विवेक राय, ऋषभ राय, शुभम जोशी, संचित राय, विपिन कापड़ी, भवानी दत्त राय, धर्मानंद राय, रमेश राय, उमापति राय आदि लोग मौजूद थे।