फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिल में डेल्टा कंपनी ने मारी बाजी 

Fri, 25 Jan 2019 12:03 AM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ आर्मी पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के एनसीसी कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण के 9वें दिन कैडेटों की चारों कंपनियों के बीच ड्रिल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में डेल्टा कंपनी पहले स्थान पर रही।  
विज्ञापन

    
अल्फा, ब्राबो, चार्ली, डेल्टा कंपनी के बीच कराई गई ड्रिल प्रतियोगिता के दौरान चलने, दांए, बांए, पीछे मुड़ने, सैल्यूट आदि का प्रदर्शन कराया गया। चारों कंपनियों के शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया। लेप्टीनेंट कर्नल एचबी गुरंग और एनसीसी के एसोसिएट अधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर डेल्टा कंपनी को विजयी घोषित किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सामान्य अध्ययन, खेल, विज्ञान और करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सेकेंड आफीसर आशीष पांडे के संचालन में हुई प्रतियोगिता में डेल्टा कंपनी को विजयी घोषित किया गया। चार्ली कंपनी दूसरे स्थान पर रही।
       
कैंप कमांडर कर्नल पराग पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को शिविर का समापन हो जाएगा। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कैडेटों को सम्मानित किया जाएगा। शिविर संचालन में सुबेदार मेजर सुंदर सिंह, एवरेस्ट विजेता सेना मेडल सुबेदार अमर देव भट्ट, राजमान गुरंग, होशियार सिंह, लेफ्टीनेंट ललित कुमार, दीपक कुमार भट्ट, एएस अधिकारी, मनमोहन धामी, आरएल सागर, रेखा चौहान सहयोग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें