फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदेव और झलानदेव के जंगलों में धधकी आग

Sun, 19 Apr 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदेव, झलानदेव और फोर्ती वन पंचायत के एक हेक्टेयर जंगल में आग लग गई। मायावती से स्वामी स्वस्वरूपानंद के नेतृत्व में 20 मजदूरों, वन कर्मियों और ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो मायावती वन पंचायत भी इसकी चपेट में आ जाती। इस साल जंगलों में लगने वाली आग की यह पहली घटना है।
विज्ञापन


रविवार सुबह कु लदेव, झलानदेव और फोर्ती वन पंचायत के एक हेक्टेयर जंगल में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मायावती से स्वामी स्वस्वरूपानंद के नेतृत्व में बीस श्रमिक पहुंचे। फोर्ती के सरपंच सतीश बगौली और कुलदेव झलानदेव के सरपंच प्रदीप देव के अलावा वन दरोगा चतुर सिंह के नेतृत्व में वन कर्मियों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। रविवार को दोपहर में तापमान 33 और सुबह में 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी महिपाल सिरोही के अनुसार करीब एक हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें